संदेश

चित्र
  लखनऊ कमिश्नरेट थाना-माल, साइबर सेल, सर्विलांस टीम GST कर चोरी के बडे संगठित गिरोह का भण्डाफोड़ः।   फर्जी GST फर्म बनाकर लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक का फर्जी लेन-देन का खुलासा।गिरोह के सदस्य गरीब जरूरतमंद लोगों को 10-15 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज प्राप्त करते थे फर्जी किरायानामा बिजली का बिल तैयार कर GST फर्म रजिस्ट्रेशन कराया था।फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों की बोगस ITC बेचकर GST कर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार फर्जी इनर्वाइस, ई-वे बिल, विजली का बिल तैयार कर अवैध कमीशन पर ITC बेचने का खेल फर्जी ई-वे बिल तैयार कर लेन-देन को वैध दर्शाया जाता था।साइबर सर्विलांस टीम एवं थाना माल की टीम द्वारा की गयी कार्यवाही से संगठित GST गिरोह का पर्दाफाश28.08.2025 को वादी मुकदमा श्री नरेश वर्मा जीएसटी ऑडिट अनुभाग सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-18, लखनऊ द्वारा रामकली Enterprises GSTIN-09HHLPR7763G1ZG घोषित व्यापार स्थल 86, इब्राहिमपुर माल लखनऊ, Uttar Pradesh, 226102 फर्मस्वामी रामकली पर छद्म कियारा/अधिग्रहण फर्म द्वारा आनलाइन पंजीयन...

थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चैन स्नैचर / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चित्र
  थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चैन स्नैचर / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। कब्जे से लूट की एक अदद चेन (पीली धातु) बरामद।दिनांक 11/03/2026 को वादिनी श्रीमती सरिता देवी पत्नी स्व० नोखे लाल निवासिनी न्यू शाहपुर कालोनी रैथा रोड़ छठामील निकट लोधी मार्केट थाना सैरपुर लखनऊ के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत होकर माल मुल्जिमान की तलाश की जा रही थी।आज दिनांक 12/03/2026 को थाना सैरपुर की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित /वारंटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में कमलाबाद बढौली तरहिया मोड़ में संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रही थी जरिए मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि जिस व्यक्ति ने सीतापुर लखनऊ मार्ग पर सब्जी मण्डी के पास एक महिला की सोने की चैन दिनांक 10.03.2026 को शाम करीब 6.00 बजे मार्ग रोककर धमकी देते हुए गले में पहने चेन को छीन कर भाग गया था वह आज फरुखाबाद मोड के पास फरुखाबाद जाने वाली रोड पर किनारे खडा है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है।मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्त...

लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस की बड़ी कामयाबी पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चित्र
लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस की बड़ी कामयाबी पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। प्रभारी निरीक्षक माड़ियाव शिवानंद मिश्रा द्वारा लगातार बड़ी कार्य वही लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने ई-रिक्शा और बैटरी चोरी करने वाले 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए 2 ई-रिक्शा, 1 चोरी का ई-रिक्शा, 6 बैटरियां और 1325 रुपये नकद बरामद किए हैं 11 मार्च को समनान गार्डन कॉलोनी निवासी आसिफ शकील का ई-रिक्शा चोरी हो गया था।मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर यासीन बाग इलाके से पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलोनियों में घूमकर सुनसान जगह खड़े ई-रिक्शों की बैटरी और ई-रिक्शा चोरी कर सस्ते दामों में बेच देते थे।पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अमीनाबाद के गरीब पटरी दुकानदारों फुटपाथ पर लगी हुई दुकानों की खबर चलाकर किया जा रहा है आला अधिकारियों को गुमराह दो वक्त की रोजी रोटी छीनने का किया जा रहा है काम।

चित्र
अमीनाबाद के गरीब पटरी दुकानदारों फुटपाथ पर लगी हुई दुकानों की खबर चलाकर किया जा रहा है आला अधिकारियों को गुमराह दो वक्त की रोजी रोटी छीनने का किया जा रहा है काम। अमीनाबाद की मार्केट में गरीबो की खबर चलाकर गरीबों के दिलों को ठेस पहुंचाने का किया जा रहा है काम गरीबी देखना है तो इनके आंख के आंसू से पूछो गरीबी जानना है तो इनके घर जाकर देखो पढ़ाई क्या होती इन गरीब बच्चों से पूछो गरीब के घर का चूल्हा क्यूं नहीं जला इनके कारोबार से पूछो ,लखनऊ का अमीनाबाद। गरीबों पटरी दुकानदारों और फुटपाथ पर लगी हुई दुकानों से रौनक दिखाई दे रही है वही आज गरीबों के खिलाफ खबरें चलाकर थाना अमीनाबाद के थाना प्रभारी और अधिकारियों को गुमराह किया जाता आज जाम का कारण बताया जाता है रोडो पर लगी हुई दुकानें फुटपाथ लगाए हुए गरीब दुकानदार को बताया जाता है इन लोगो की वजह इन लोगो के कारण लगता है अमीनाबाद में जाम दरअसल सच ये है जामका कारण ग़रीब ठेले वाले गरीब फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगो से अमीनाबाद में जाम उत्पन नहीं होता जाम का कारण रोडो पर खड़े बे तरतीब छोटे बड़े वाहन ई रिक्शा चालकों का आवन गवाहन जामका कारण आज इन गरीबों...

लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार को कानपुर रोड स्थित ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।

चित्र
लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार को कानपुर रोड स्थित ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुकिंग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।एजेंसी संचालकों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 700 से 800 गैस बुकिंग मिल रही हैं।बुकिंग की वरीयता के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।डीएम ने एजेंसी पर पहुंचे ग्राहकों से भी बातचीत कर स्थिति जानी।उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्टॉक को देखते हुए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार 25 दिन के अंतराल पर बुकिंग व डिलीवरी जारी रहेगी।डीएम ने अधिकारियों को समय से गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।एडीएम नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीमों ने शहर की कई गैस एजेंसियों का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सहित स...
चित्र
लखनऊ के कमिश्नरेट थाना हजरतगंज में एक युवक ने अपनी जीवन लीला की समाप्त  हजरतगंज थाना क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी आए दिन आत्महत्या का सिलसिला जारी*सुमित रावत* नाम के युवक ने फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस छानबीन में जुटी हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लखनऊ कमिश्नरेट थाना मोहनलालगंज लखनऊ थाना मोहनलालगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई मुठभेड़

चित्र
लखनऊ कमिश्नरेट थाना मोहनलालगंज लखनऊ थाना मोहनलालगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई मुठभेड़ दिनांक 10.03.2026 को शिकायतकर्ता निवासी हरचन्दपुर गढ़ी कनौरा मानकनगर लखनऊ थाना आलमबाग लखनऊ द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बहन और बनह पुत्र उम्र 18 वर्ष जो कि सिसेंडी थाना मोहनलालगंज के रहने वाले है दिनाक 9-3-2026 को रात 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन दोनो की हत्या कर दी है । इस सूचना पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0स0 92/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया घटना के अनावरण हेतु पुलिस की  04 टीमों का गठन किया गया। विवेचना एवं गवाहों के बयान तथा साक्ष्य संकलन के क्रम में स्थानीय निवासी अभियुक्त किशन रावत पुत्र राम मिलन निवासी सिसेण्डी थाना मोहनलालगंज, लखनऊ का नाम प्रकाश में आया, जिसके द्वारा मृतका व उसके पुत्र (उम्र लगभग 18 वर्ष) की हत्या की गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से सुसंगत धाराओं की वृद्धि की गयी ।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना कारित करने वाला अभियुक्त हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते स...