संदेश

लखीमपुर खीरी 26 अप्रैल 2021 कोविड रिपोर्ट आज शाम 5:00 बजे तक

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021... डीएम-एसपी में ब्लॉक नकहा के मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

अचानक कोविड चिकित्सालय जगसड़ पहुंचे डीएम-एसपी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश संक्रमितो की मूलभूत सुविधाओं का रखे ध्यान, हर स्थिति से निपटने के लिए कसे कमर : डीएम लखीमपुर खीरी 26 अप्रैल 2021। रविवार की देर शाम जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ कोविड (लेवल वन व लेवल टू) चिकित्सालय जगसड-नकहा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहनता से पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां भर्ती होने वाले प्रत्येक संक्रमित को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। सभी मूलभूत सुविधाएं हर संक्रमित व्यक्ति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। शासन की मंशानुरूप भर्ती हर संक्रमित मरीज की प्रॉपर केयर होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी संक्रमित मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराएं। चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम ने बिंदुवार जानकारी हासिल कर संबंधित को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सालय के प्रभारी डॉ राजेंद्र से चिकित्सीय उपकरण, ऑक्सीजन व औषधियों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली एवं भर्ती संक्रमित मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। कोविड चिकित्सालय में नियमित दिन में दो बार शौचालयों की साफ-सफाई अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। डीएम ने चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ से बातचीत कर उनका फीडबैक जाना। एसपी विजय दुल ने चिकित्सालय की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के ड्यूटी प्वाइंट्स को चेक किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस बल को कोविड चिकित्सालय के प्रभारी से समन्वय स्थापित पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

*अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने युवा वैज्ञानिक श्रिति पांडेय को एशिया के सर्वश्रेष्ठ युवा वैज्ञानिकों में शामिल किया*

सहसवान- कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम और लोगों इससे बचाने हेतू नगर पालिका द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है ।

सहसवान: पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता munnu मियां का रविवार की सुबह आजा गति रुक जाने के कारण इंतकाल हो गया

*उन्नाव-------- उन्नाव जनपद में मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता व प्रभारी पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना मांखी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थाना के पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे समस्त अधि0/कर्म0 गण को चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्षता पूर्वक ड्यूटी करने तथा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व बढते COVID-19 महामारी के दृष्टिगत मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग करने तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.....।।*

उन्नाव -------- *उन्नाव जनपद में कोविड* - 19* *अपडेट* 25 अप्रैल 2021 कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उन्नाव। ........................ आज कुल सैंपल टेस्ट हुए=2224 जिसमें एंटीजन जांच =1404 आर टी पी सी आर जांच =808 जिला अस्पताल ट्रु नाट जांच =12 अब तक कुल सैंपल टेस्ट हुए = 496560

*सीतापुर समाचार* *पीएमओ ने सीतापुर को ऑक्सीजन गैस प्लांट की दी सौगात*

एक और ऑक्सीजन की कमी से चलते लोग मर रहे हैं वही कस्बे में हो रही है ऑक्सीजन की कालाबाजारी

*सीतापुर समाचार* सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जनपद स्तर पर एकीकृत कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, नेहरू हाल जिला पंचायत, सीतापुर में 24 घंटे संचालित किया गया है जिसमें अधिकारियों/चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।

वोट मांगने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, भाजपा प्रत्याशी घायल*

चीनी मिलों की आक्सीजन बचाएगी जिदगी