बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
* होली के अवसर पर बच्चों में बांटे मिठाई,फुलझड़ी,गुलाल और ग़ुब्बारे* *जरूरतमन्दों के साथ त्योहार मानकर खुशियां बाटनी चाहिए - डॉ सरिता मौर्या* *चहनियां जनपद चंदौली के चहनियां क्षेत्र में होली के अवसर पर बंसफोरबस्ती में कोविड -19 का विशेष ध्यान रखते हुए सरिता जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष समाजसेवी डॉ सरिता मौर्या के द्वारा थानाध्यक्ष बलुआ उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में बच्चों को गुलाल, गुब्बारा, माक्स, मिठाई,फूलझरी वितरण किया गया। आपको बता दे की मिठाई, रंग गुलाल एवं फुलखडी मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशियां उमड़ पड़ी, मानो उनके खुशियों का कही ठिकाना ही नही रहा। समाजसेवी डॉक्टर सरिता मौर्या ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। हम त्यौहार तो धूमधाम से मनाते हैं लेकिन दूसरों की खुशियों का ख्याल नहीं रखते। हम सभी को एक होकर समाज में आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों के साथ और इन बच्चों के साथ त्योहार मना कर खुशियां बॉटनी चाहिए। उन्होंने बताया की त्यौहार आपस में प्रेम, स्नेह और खुशियाँ बाटने के मौके है पर कुछ लोग त्योहारों पर भी अपनी पारिवारिक स्थिति के कारण त्योहार ठीक से नहीं मना पाते। ऐसे...