बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
*मुख्तार अंसारी को मंडल कारागार से लखनऊ भेजा गया* बांदा : मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाने की चर्चा के बाद देर रात यहां हलचल बढ़ गई। डीएम और एसपी अमले के साथ जेल पहुंचे। विधायक मऊ सदर व मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के ट्वीट के बाद चर्चा गर्म हुई। ट्वीट में उन्होंने मुख्तार को बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की आशंका जताई है। उन्होंने लिखा है कि साजिश के तहत मेडिकल रद कर मुख्तार को लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही है। बांदा से मिली जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा व एडीएम उमाकात त्रिपाठी समेत कई अधिकारी जेल पहुंचे। हालांकि किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। जेल के अंदर व बाहर कई सरकारी वाहन खड़े दिखे। पीएसी बल भी पहुंचा। सीएमओ डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव देर रात एक बजे जेल के अंदर से अपने सरकारी वाहन से बाहर निकले। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने के चलते अधिकारी और सीएमओ पहुंचे हैं।