बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताये कन्नौज छिबरामऊ नगर के इंटर कालेज मे कोतवाली पुलिस ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के बचाव के लिए जागरूक किया और किसी भी अजान व्यक्ति से फोन पर बैक की जानकारियां साझा न करने की सलाह दी कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह शर्मा हरे कृष्ण ने नगर के जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज मे छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि अपनी बैंक की जानकारियां खाता संख्या पासवर्ड आदि किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करे बैंक अपने ग्राहकों से ऐसी कोई जानकारी साझा नही करते है। साइबर ठग इस तरह की जानकारी हासिल कर खाते से रकम पार कर देते हैं प्रधानाचार्य उमेश चंद दुबे ने सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के बारे मे छात्र छात्राओं को जागरूक किया इस दौरान दोनों उपनिरीक्षक ने कॉलेज मे पौधरोपण किया इस मौके पर कमल यादव राकेश कुमार दुबे सत्यप्रकाश शाक्य अवधेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।