संदेश

चित्र
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने किया पंचायत भवन का निरीक्षण लखनऊ पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के चुराह फिरसाह गांव में रास्ते के नंबर पर पंचायत भवन बनाए जाने के आरोप को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर भवन की स्थिति जानी।जिलाधिकारी ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले में एक्सचेंज करके उसी भवन को बेहतर करके उपयोग में लेने की बात कही है। इस मौके पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, एसडीएम नागेंद्र पांडे, डीपीआरओ रोहित भारती, खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला, एडीओ पंचायत कृष्णा देवी, सचिव पंकज शर्मा लेखपाल और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने वाले पूर्व प्रधान सतनाम सिंह भी मौजूद रहे।यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जहां कोर्ट ने पंचायत भवन ध्वस्त करने के हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।
चित्र
उर्मिला स्मृति कावयाज्जलि: एक साहित्यिक समारोह 13 को में हिन्दी साहित्य संगम द्वारा आयोजित उर्मिला स्मृति काव्याज्जलि का आयोजन 13 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे आर्य समाज वेद मंदिर, बिलसण्डा (पीलीभीत) में किया जा रहा है। इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों की रचनाएं सुनने को मिलेंगी।इस अवसर पर आचार्य देवेंद्र देव, अलीहसन मकरैंडिया, रामअवतार शर्मा, विजय 'तन्हा', दिनेश समाधिया, सतीश मिश्र अचूक, रामबाबू शुक्ल, दिलीप पाठक 'सरस', राजेश मिश्र 'प्रयास', थम्मन लाल 'विकल' अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम के आयोजन में सत्येंद्र शुक्ल 'मनु', डॉ गगनसहाय शर्मा, आचार्य कृष्ण कुमार मिश्र, सुभाष दीक्षित, कमलेश शुक्ला, रामसेवक शुक्ल, सुशील मिश्र, प्रशान्त मिश्र शाण्डिल्य एवं समस्त कविजन - हिन्दी साहित्य संगम परिवार का विशेष सहयोग रहेगा
चित्र
वृंदावन स्थित श्री कृष्ण दत्त अकैडमी के शिक्षा विभाग में “पर्सनैलिटी डेवलपमेंट फॉर प्रोफेशनल ग्रोथ ऑफ टीचर” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अकैडमी के शिक्षा विभाग द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षक व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षता को सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई सेमिनार का संयोजन आयोजन समिति के अंतर्गत रूबी सिंह, पवन कुमार बिश्नोई द्वारा किया गया। प्रशासनिक अधिकारी सुभाष त्रिपाठी,असिस्टेंट प्रोफेसर योगेंद्र नाथ तिवारी नए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता रीना त्रिपाठी ने अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षकों के लिए सकारात्मक सोच, संप्रेषण कौशल, भावनात्मक संतुलन तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता ने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला होता है। बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास करना आवश्यक है।कार्यक्रम में अकैडमी के शिक्...

महाप्रबंधक जलकल विभाग का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

चित्र
महाप्रबंधक जलकल विभाग का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन  7/2/2026को लखनऊ के फैजुल्लागंज की श्याम विहार कॉलोनी, प्रजापति टावर,संतकबीरनगर कालोनी, प्रीति नगर, कृष्ण लोक नगर, गायत्री नगर, इन्द्र पुरी, महर्षि नगर, भरत नगर, यश नगर , नौबस्ता, कसाईबाड़ा, श्री नगर, हरिओम नगर, बेरी होटल आदि कालोनियों में बदबू दार सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं भीषण बदबू के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नागरिकों से आईजीआईएमएस शिकायतों के साथ पार्षद विधायक तक से शिकायत की परंतु पिछले दो महीने से कोई सुनवाई न होने से परेशान नागरिकों ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।श्याम विहार कॉलोनी में भैरव टिम्बर के पास जुटे नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता व सपा कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदाई संस्था के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं इस कारण शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है जलकल विभाग के जेई व अधिशाषी अभियंता नागरिकों की परेशानियों को लेकर अनभिज्ञ बने रहते हैं अधिकारी नागरिकों...

चाइनीज मांझे को लेकर सभी थाने चौकी दिये गये आदेश अपने अपने क्षेत्र में पतंग की दुकानों पर कि गयी चाइनीज मांझे की चैकिंग

चित्र
चाइनीज मांझे को लेकर सभी थाने चौकी दिये गये आदेश अपने अपने क्षेत्र में पतंग की दुकानों पर कि गयी चाइनीज मांझे की चैकिंग जहां आए दिन चाइनीज मांझे की वजह लगातार सड़कों पर वाहनों से चलने वाले लोगों को रेत रहा है कितने लोग घायल हो रहें कितने लोगों की मृत्यु हो गई चाइनीज मांझे की वजह से योगी आदित्यनाथ जी ने आदेश जारी किए यदि चाइनीज मांझे से किसि भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो 307/ का मुकदमा दर्ज किया जाएगा योगी आदित्यनाथ जी के आदेश को लेकर सभी आला अधिकारियों आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए चौकी प्रभारी रजत अपनी टीम के साथ अपने क्षेत्र पांडेयगंज में पड़ने वाली आसिफ काईट सेंटर के मालिक आसिफ पुत्र शब्बीर अहमद नि ताज़िखान माशगंज थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ  के दूकान को पुनः चेक किया गया और किसी भी प्रकार के चाइनीज माझे की विक्रय न करने हेतु हिदायत दी गई।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना दुबग्गा पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले एक अभियुक्त को भेजा सलाखों के पीछे।

चित्र
लखनऊ कमिश्नरेट थाना दुबग्गा पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले एक अभियुक्त को भेजा सलाखों के पीछे। कोतवाली दुबग्गा के मुकदमे से सम्बन्धित नाबालिग पीडिता की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया दिनांक 30.01.2026 को वादी मुकदमा श्री पवन यादव पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम सुखलाल खेड़ा थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बावत वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 0038/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 07.02.2025 मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त लवकुश साहू पुत्र लालता प्रसाद साहू निवासी ग्राम बरावनकला थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष को पकडिया चौराहे कोतवाली क्षेत्र दुबग्गा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। अभियुक्त लवकुश साहू उपरोक्त द्वारा पूर्व मे वर्ष 2025 मे वादी मुकदमा की पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना...

लखनऊ के कमिश्नरेट थाना सैरपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना अंजाम देने वाले 6/अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चित्र
लखनऊ के कमिश्नरेट थाना सैरपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना अंजाम देने वाले 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार  क्राइम ब्रांच व स्वाट/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना मड़ियांव पुलिस व थाना सैरपुर पुलिस और थाना बीकेटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना में शामिल 07 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।अभियुक्तों द्वारा बिना नम्बर प्लेट थार वाहन किराये पर लेकर लखनऊ के अन्य थाना क्षेत्रों में भी लूट की घटना कारित किया गया।अभियुक्तों द्वारा षडयंत्र कर व्यक्तियों को थार वाहन में लिफ्ट देकर व्यक्तियों से रूपया व अन्य किमती वस्तु की लूट कर किसी एकान्त स्थानों पर व्यक्तियों को वाहन से धक्का देकर भाग जाने जैसी घटना कारित की जा रही थी।अभियुक्तों के कब्जे से लूट की 40,130/- रूपया व बिना नम्बर की थार वाहन बरामद।दिनांक 01.02.2026 को थार वाहन से लिफ्ट देकर लूट कर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 309 (6) से सम्बन्धित वादी को किसान पथ के पास धतिगंरा में बादी को गिरा कर भाग गये थे।मुखबिर की सूचना पर रैथा किसान पथ होते हुए लोधमऊ अण्डर पास की सर्विस लेन पर घेराबंदी कर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त ऋ...