संदेश

हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना जानकीपुरम पुलिस किया गया गिरफ्तार

चित्र
हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना जानकीपुरम पुलिस किया गया गिरफ्तार । 09.03.2026 को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग से संबंधित एक वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा वीडियो की जांच की गई। जांच के दौरान वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान नीरज कुमार रावत पुत्र जितेन्द्र कुमार तथा पंकज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासीगण ग्राम तिवारीपुर थाना जानकीपुरम, लखनऊ के रूप में हुई तत्पश्चात उ0नि0 नीलेन्द्र प्रताप मय हमराह पुलिस टीम द्वारा ग्राम तिवारीपुर पहुंचकर उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति वही लोग हैं तथा वीडियो में दिखाई दे रही बन्दूक व रिवाल्वर उनके दादा शत्रोहन के नाम से लाइसेंसी हैं उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो लगभग दो वर्ष पूर्व का है, जब हथियारों की सफाई के बाद उन्हें चेक करने के उद्देश्य से हवाई फायर किया गया था संज्ञेय अपराध की संभावना एवं लोक शांति भंग होने से रोकने के दृष्टिगत थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा नीरज कुमार र...
चित्र
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए देश के 439 जिलों में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ निकाले गए- पूनम तिवारी लखनऊ: भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ की यात्रा का समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन अवसर पर एक कार्यक्रम में संवाद सामाजिक संस्थान की कार्यकारी निदेशक पूनम तिवारी ने कहा कि हमारे प्रयासों को मिली प्रतिक्रिया से हम आश्वस्त हैं कि बाल विवाह मुक्त लखनऊ और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करते के बेहद करीब हैं। संवाद सामाजिक संस्थान बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ को क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं जनपद स्तर के अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर बाल विवाह मुक्त जनपद प्रतापगढ के अभियान को पूर्ण समर्थन दिया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के साल भर पू...

लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद की महिला मिशन शक्ति टीम ने एक परिवार के उदास चेहरे पर लोटाई मुस्कान। परिवार ने अमीनाबाद थाने की टीम का किया धन्यवाद।

चित्र
लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद की महिला मिशन शक्ति टीम ने एक परिवार के उदास  चेहरे पर लोटाई मुस्कान। परिवार ने अमीनाबाद थाने की टीम का किया धन्यवाद। आज दिनांक 08.03.2026 को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट लखनऊ के थाना अमीनाबाद क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।अमीनाबाद मार्केट में आई रूबीना की पुत्री जन्नत, उम्र लगभग 10 वर्ष, अचानक भीड़ में लापता हो गई। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक शुचि सावंत, महिला आरक्षी लवशी एवं महिला आरक्षी सुमन द्वारा बिना समय गंवाए आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की गई।टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्ची जन्नत को अल्प समय में सुरक्षित ढूँढ़ लिया गया। इसके पश्चात बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में हुए शामिल

चित्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में हुए शामिल। निशांत कुमार ने कभी राजनीतिक चकाचौंध पसंद नहीं की, जॉइनिंग पर बोले- मेरे पापा पर विश्वास रखना  पटना । बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दिल्ली आ रहे नीतीश कुमार ने बड़ा राजनीतिज्ञ दांव खेलते हुए अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति ले आए हैं। वैसे तो इसे एक राजनीतिक विरासत सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है। पर यह एक तीर से कई निशाने लगाने वाले दांव माना जा रहा है।  निशांत कुमार आज 8 मार्च दोपहर पटना स्थित JDU कार्यालय पहुंचे और वहां JDU के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय झा और दिग्गज नेता ललन सिंह की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने बाद बिहार की नई सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है। जनता दल (यूनाइटेड) JDU में जॉइनिंग के बाद निशांत कुमार ने पहला राजनीतिक भाषण भी दिया। हालांकि इस दौरान वह कुछ नर्वस से भी नजर आए और ये स्वाभाविक भी था क्योंकि निशांत को हमेशा बहुत साधारण और इस तरह की चकाचौंध से हमेशा बहुत दूर देखा गया है...

सहादतगंज कमिश्नरेट लखनऊ में चाइनीज माँझे के बहिष्कार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

चित्र
लखनऊ । थाना सहादतगंज कमिश्नरेट लखनऊ में चाइनीज माँझे के बहिष्कार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें चौकी प्रभारी समराही महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी व महिला आरक्षी सविता द्वारा अपनों की सुरक्षा ,बेजुबानों की रक्षा व पर्यावरण की रक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश से जागरूक करते हुए पंपलेट वितरण किए गए। तथा चाइनीस मांझा का उपयोग, भंडारण और बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित है तथा इसके द्वारा हो रही मृत्यु की घटनाओं व दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। व बताया गया कि चाइनीज मांझा बेचते या इस्तेमाल करते पाए जाने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और बी एन एस की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई व जेल भी हो सकती है

लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ अश्लील कृत्य करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चित्र
लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ अश्लील कृत्य करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। 26.02.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादिनी की बेटी उम्र करीब 6 वर्ष के साथ नामित अभियुक्त द्वारा अश्लील कृत्य करने व जान से मार देने की धमकी दी गयी। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच कर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 041/26 धारा 65(2)/351(2)/333 बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट बनाम दीपक शर्मा पुत्र स्व० गिरिश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम बिजौली, नगला, पोस्ट व थाना पाली मुकीमपुर, जिला अलीगढ़ (उ0प्र0) हालपता मुकाम वेलफिट जिम के पीछे गड़रियन का पुरवा धाना जानकीपुरम लखनऊ पंजीकत कर विवेचना व०3०नि० हरिदास चौरसिया को दी गई घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल वादिनी एवं उसकी नाबालिग बेटी का बयान कर निरीक्षण घटनास्थल कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारी गण के आदेश निर्देश के क्रम में टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना के आधार ...

थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चित्र
  थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार माननीय न्यायालय विशेष अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सी०बी०आई० (अ0प्र0) लखनऊ द्वारा निर्गत गिरफ्तारी प्रपत्र सम्बन्धित वा0सं0-847/18 अ0सं0-49/17 धारा 498ए/323/506 भादवि व डीपी एक्ट थाना इटौंजा लखनऊ से सम्बन्धित 01 नफर वारंटी- राजेन्द्र पुत्र पंचम निवासी ग्राम भवनपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर उम्र 33 बर्ष को उसके घर से गिरफ्तारी अधिपत्र दिखाते हुए थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27/02/2026 को हिरासत पुलिस लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैमा० न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश का अनुपालन न करना राजेन्द्र पुत्र पंचम निवासी ग्राम भवनपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर उम्र 33 वर्ष वाद सं0-847/18 अ0सं0-49/17 धारा 498ए/323/506 भादवि व डीपी एक्ट थाना इटौंजा लखनऊ