लखनऊ कमिश्नरेट थाना चौक थाना चौक पुलिस द्वारा अपने नाबालिग बच्चे की हत्या करने के आरोपी पति-पत्नी को किया गया गिरफ्तार।दिनांक 13.03.2026 को वादिनी मुकदमा श्रीमती सुधा कश्यप पत्नी स्व0हरीशचन्द्र कश्यप म0नं0 11A/102 अम्बिकापुरम सहजनगर निकट रामकली स्टेडियम थाना गंगाघाट जिला उन्नाव मय परिजन के उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत नामित अभि0गण द्वारा वादिनी के दामाद भीष्म खरबन्दा द्वारा दिनांक 12.03.2026 को वादिनी को फोन से बताया गया कि मेरे नाती अर्नव खरबन्दा की मृत्यु हो गयी है, जिस पर हम लोग आनन फानन में सपरिवार अपने दामाद भीष्म खरबन्दा के घर पहुँचे तो देखा कि मेरा नाती अर्नव का शव म0नं0 11/2 लाजपत नगर लखनऊ के भूतल पर बने बरामदे में रखा हुआ था, शव पर चादर ओढ़ाया गया था। जब हम लोगो नें बच्चे को खोलकर देखा तो उसके शरीर पर कई जगह पर चोट और घाव के नीले निशान थे जैसे कि उसे बेरहमी से उसे मारापीटा गया है तथा पैरों पर किसी चीज से जलाया गया है। सम्पत्ति के लालच में मेरे नाती अर्नव उम्र 4 वर्ष 4 माह की मेरे दामाद व उसकी दूसरी पत्नी ने मारकर हत्या कर दी है ।इस सूचना पर तत्काल थाना स्थ...