लखनऊ कमिश्नरेट थाना अलीगंज, लखनऊ ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जाल में फंसा कर लूट-पाट व ब्लैकमेल करने वाले,पांच लोगों का किया पर्दाफाश। मोटरसाइकिल व नकदी बरामदगिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिशस्वाट सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना अलीगंज उत्तरी जोन की सयुंक्त पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाहीपुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के स्वाट सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना अलीगंज उत्तरी जोन की सयुंक्त पुलिस टीम एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर उनके साथ लूट, ब्लैकमेलिंग तथा ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने 04 शातिर अभियुक्तों तथा 01 बाल अपचारी को अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद मोबाइल फोन, 03 अदद मोटरसाइकिल तथा 19999 आनलाइन ट्राग्जेक्शन डिटेल्स बरामद किए गए हैंयह कार्यवाही श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त उत्तरी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के पर्यवेक्षण तथा सहायक ...